नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Jharkhand के सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद टूट जाएगी जेएमएम! विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग का डर

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन व खनन के आरोप में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद झारखंड में उलटफेर की संभावनाएं शुरू हो गई हैं। अभी राज्यपाल ने नए नेता चंपई सोरेन को...
07:58 PM Feb 01, 2024 IST | Prashant Dixit
Jharkhand Political Crisis

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन व खनन के आरोप में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद झारखंड में उलटफेर की संभावनाएं शुरू हो गई हैं। अभी राज्यपाल ने नए नेता चंपई सोरेन को झारखंड (Jharkhand) में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया है। इस बीच हॉर्स ट्रेडिंग के डर से रांची से सभी विधायकों को हैदराबाद ले जाने की तैयारी चल रही है।

सीएम हेमंत सोरेन गिरफ्तार हुए

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन और खनन के आरोप में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद राज्य में उलटफेर की संभावनाएं शुरू हो गई हैं। राज्यपाल ने नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया। झारखंड (Jharkhand) में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद बदली परिस्थिति में सत्ता पक्ष अपने सभी विधायकों को एकजुट रखने में जुटा है।

यह भी पढ़े: बजट 2024 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- युवा, किसान, महिला और गरीबों को होगा फायदा

विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग का डर

इस बीच हॉर्स ट्रेडिंग के डर से विधायकों को झारखंड (Jharkhand) से बाहर शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए दिल्ली से दो विशेष प्लेन मंगाए है। वह मौसम खराब होने के कारण उड़ान नहीं भर सके। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 35 विधायकों को हैदराबाद या बैंगलोर शिफ्ट किया जा सकता है।

झारखंड के चंपई नए सीएम

इस बीच चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री चुना गया है। अब वे राज्य के अगले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह वर्तमान में झारखंड (Jharkhand) के कैबिनेट के मंत्री हैं। इससे पहले हेमंत सोरेन को पहले ही गिरफ्तारी का डर सता रहा था। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर एक कविता पोस्ट की और संदेश किया कि वे डरने वाले नहीं हैं।

यह भी पढ़े: मोदी सरकार ने किसानों को बजट में क्या दिया, जानें कृषि क्षेत्र के लिए हुई घोषणाएं

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA  देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Champai SorenCM Hemant SorenjharkhandJharkhand newsJharkhand Political CrisisMLA Horse Tradingचंपई सोरेनझारखंडझारखंड राजनीतिक संकटझारखंड समाचारविधायक खरीद-फरोख्तसीएम हेमंत सोरेन

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article