नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Exit Poll Results 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे तो मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांटे की टक्कर

Exit Poll Results 2023: पांच राज्यों में हुए मतदान के बाद सभी की निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी थी। एग्जिट पोल के नतीजों को कहीं ना कहीं चुनाव परिणाम से जोड़कर देखा जाता है। सर्वे करने वाली ज्यादातर एजेंसियों (Exit...
07:42 PM Nov 30, 2023 IST | surya soni

Exit Poll Results 2023: पांच राज्यों में हुए मतदान के बाद सभी की निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी थी। एग्जिट पोल के नतीजों को कहीं ना कहीं चुनाव परिणाम से जोड़कर देखा जाता है। सर्वे करने वाली ज्यादातर एजेंसियों (Exit Poll Results 2023) का एक जैसा ही एग्जिट पोल देखने को मिलता है। लेकिन इस बार राजस्थान के एग्जिट पोल में सभी का अपना अलग-अलग अनुमान है। कई एग्जिट पोल राजस्थान में बीजेपी की सरकार का दावा कर रहे हैं तो कई एग्जिट पोल कांग्रेस को भी पूर्ण बहुमत से सत्ता का दावा कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले:

इस बार छत्तीसगढ़ में दो चरण में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे। अब छत्तीसगढ़ की जनता को चुनाव परिणाम का बेसब्री से इंतज़ार है। जिसके नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। एग्जिट पोल की बात करें तो ज्यादातर एग्जिट पोल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बंपर जीत का दावा कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में से कांग्रेस को 55 सीट मिलती दिखाई दे रही हैं। जबकि बीजेपी 35 के आंकड़े तक सिमटी नज़र आ रही हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार सत्ता में बनी रह सकती हैं।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बढ़त:

एग्जिट पोल से पहले सट्टा बाजार में मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांटे की टक्कर बताई जा रही थी। अब एग्जिट पोल में भी कुछ ऐसा ही नज़र आ रहा हैं। तमाम एग्जिट पोल पर नज़र डालने पर कहा जा सकता हैं। इन दोनों प्रदेशों में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां सरकार बना सकती हैं। अगर बात करें मध्य प्रदेश की तो यहां एग्जिट पोल में कांग्रेस को पांच-दस सीटें ज्यादा मिलने का अनुमान लगाया जा रहा हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा को 100 सीटें मिलने की संभावना है।

राजस्थान में बीजेपी को बढ़त:

राजस्थान के एग्जिट पोल के नतीजे कुछ ज्यादा चौंकाने वाले रहे हैं। राजस्थान में एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को मामूली बढ़त जरूर हैं। लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा की चिंता बढ़ा रहे हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में बीजेपी को 100-110 सीटें मिलने की संभावना हैं। जबकि कांग्रेस को यहां 75-85 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा हैं। राजस्थान में बीजेपी को जो बढ़त मिलती दिखाई दे रही हैं उसके पीछे मोदी फेक्टर को माना जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें – India US Relations: गहरी होती जा रही भारत और अमेरिका की दोस्ती, पिछले साल 1 लाख 40 हजार इंडियन स्टूडेंट्स को मिला US वीजा…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
assembly election exit pollsChhattisgarh Exit Poll Resultschhattisgarh exit pollsexit poll resultsexit poll results 2023Exit Poll Results 2023 LiveExit Poll Results 2023 Updatesexit pollsexit polls 2023Madhya Pradesh Exit Poll Resultsmadhya pradesh exit pollsMadhya Pradesh Me Kiski SarkarMP Election Exit Poll Resultsrajasthan exit pollstelangana exit polls

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article