नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

India and Maldives Controversy: भारत और मालदीव में विवाद के बाद एक्शन में दोनों देश, जानें क्या उठाए अब तक कदम

India and Maldives Controversy: भारत और मालदीव के बीच विवाद और बढ़ गया है। पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले तीन मंत्रियों को मालदीव ने बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे को...
08:13 PM Jan 08, 2024 IST | Prashant Dixit
India and Maldives Controversy

India and Maldives Controversy: भारत और मालदीव के बीच विवाद और बढ़ गया है। पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले तीन मंत्रियों को मालदीव ने बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे को लेकर टिप्पणी की थी। जब पीएम ने लक्षद्वीप को पर्यटन के लिहाज से बेहतरीन टापू बताया था। जिसके बाद भारत और मालदीव (India and Maldives Controversy) के बीच राजनयिक विवाद शुरु हो गया है।

दोनों देश में उच्चायुक्त हुए तलब

भारत और मालदीव (India and Maldives Controversy) के बीच राजनयिक विवाद की शुरुआत हो गई है। अब मालदीव की राजधानी माले में मौजूद भारतीय उच्चायुक्त को देश के विदेश मंत्रालय ने तलब किया है। इससे पहले भारत ने दिल्ली में मौजूद मालदीव के राजदूत को तलब किया था। भारत की तरफ से लिए गए राजनयिक एक्शन के कुछ ही घंटों के बाद मालदीव से रिएक्शन देखने को मिला है। इस सब विवाद के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मोइज्जू चीन दौरे पर रवाना हो गए। उन्हें चीन का बड़ा पक्षधर भी माना जाता है।

यह भी पढ़े: बांग्लादेश के आम चुनाव में शेख हसीना की जीत, पांचवीं बार बनेंगी पीएम, विपक्ष ने किया था चुनाव का बहिष्कार

भारत और मालदीव रार की शुरूआत

भारत और मालदीव (India and Maldives Controversy) विवाद की शुरूआत पीएम नरेंद्र मोदी 2 और 3 जनवरी को लक्ष्यद्वीप दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए लिखा था कि आप लोगों को लक्षद्वीप जरूर घूमने जाना चाहिए। पीएम मोदी की पोस्ट के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने लक्षद्वीप की तुलना मालदीव से करनी शुरू कर दी। जिसके बाद मालदीव के मुइज़्ज़ू सरकार में मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए लक्षद्वीप का मजाक उड़ाया।

मालदीव में तीन मंत्री बर्खास्त हुए

उनके इस ट्वीट के बाद मालदीव के नेता मालशा शरीफ और महज़ूम माजिद भी भारत के विरोध में उतर के आ गए। भारत और मालदीव (India and Maldives Controversy) विवाद में जब भारत की जनता ने ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए बॉयकॉट मालदीव का ट्रेंड चलाया। जिसके बाद भारत के राजदूत ने मालदीव के कई मंत्रियों के जरिए भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई टिप्पणियों पर कड़ी चिंता व्यक्त की। तो मालदीव सरकार ने अपमानजनक टिप्पणियों करने वाले तीन मंत्रियों को बर्खास्त कर मामले को शांत करने की कोशिश की थीं।

यह भी पढ़े: बांग्लादेश के आम चुनाव में शेख हसीना की जीत, पांचवीं बार बनेंगी पीएम, विपक्ष ने किया था चुनाव का बहिष्कार

मालदीव और भारत के पुराने रिश्ते

भारत और मालदीव (India and Maldives Controversy) के रिश्ते बहुत काफी पुराने हैं। जब भी मालदीव को संकट का सामना करना पड़ा है। तब भारत मदद के लिए आगे आया है। कोरोना महामारी के दौरान भारत ने वैक्सीन की खेप मालदीव को पहुंचाई थी। इसके अलावा 2014 में मालदीव में पानी का संकट खड़ा हो गया था। तब भारत ने अपने जहाजों में पानी भरकर देश के लोगों की प्यास बुझाई थी। हालांकि हाल के सालों में मालदीव में भारत विरोधी अभियान की शुरुआत हुई है। मालदीव में हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले मोहम्मद मोइज्जु के आगमन के साथ तो दोनों देशों के रिश्ते और भी ज्यादा बिगड़ गए हैं।

OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Diplomatic Action in India vs Maldivesindiaindia vs maldivesIndia vs Maldives ControversyLakshadweepMaldivesभारतभारत और मालदीव विवादभारत और मालदीव विवाद में राजनयिक कार्रवाईभारत बनाम मालदीवमालदीवलक्षद्वीप

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article