नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सीएम ममता को लिखा पत्र, राहुल की यात्रा के लिए मांगी सुरक्षा

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल में है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 27 जनवरी शनिवार को पत्र लिखा...
07:01 PM Jan 27, 2024 IST | Prashant Dixit
Bharat Jodo Nyay Yatra:

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल में है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 27 जनवरी शनिवार को पत्र लिखा है। इस पत्र के जरिए पश्चिम बंगाल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों से माहौल बिगाड़ने का अंदेशा जताया है।

यह भी पढ़े: बार-बार नीतीश को NDA में कैसे मिलती है जगह, धोखा मिलने के बाद भी BJP क्यों देती है साथ…

कांग्रेस अध्यक्ष का ममता को पत्र

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपने पत्र में लिखा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने राष्ट्र को एकजुट करने के लिए मणिपुर से महाराष्ट्र तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) शुरू की है। यह यात्रा लोगों को एकजुट करने को लेकर है। जिन्हें बीजेपी ने धर्म, जाति और पंथ के नाम पर फूट डालकर अलग कर दिया है। इस यात्रा का उद्देश्य देश के कमजोर लोगों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय का आश्वासन दिया जा रहा है। इस कारण ये यात्रा राजनीतिक नहीं हैं। इस यात्रा ने देश के करोड़ों लोग को आकर्षित किया।

लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी ममता

वह लोग मजबूत, प्रगतिशील व धर्मनिर्पेक्ष की पहचान रखते हैं। इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) को बंगाल में सुचारू रूप से चलाने और राहुल सहित सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी करें। मुझे पता है कि गांधी परिवार और आपके बीच एक बहुत सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। आप यह सुनिश्चित करें सभी सुरक्षा चिंताओं का पर्याप्त रूप से समाधान किया जाएगा। टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कुछ दिनों पहले बंगाल में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का निर्णय लिया था। हालांकि यह वह इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनी रहेंगी।

यह भी पढ़े: यूपी में इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति, लोकसभा की 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Bharat Jodo Nyay YatraCM Mamata BanerjeeCongress PresidentCongress President letter to CM Mamata BanerjeeMallikarjun Khargerahul gandhiकांग्रेस अध्यक्षकांग्रेस अध्यक्ष का सीएम ममता को पत्रभारत जोड़ो न्याय यात्रामल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधीसीएम ममता बनर्जी

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article