नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Chandrayaan 3 Landing : चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिग के लिए पूरे देश ने की प्रार्थना, बागेश्वर धाम में भी भक्तों ने लगाई अरदास...

Chandrayaan 3 Landing भारतीय अंतरिक्ष और रिसर्च आर्गेनाइजेशन (ISRO) के मुताबिक चंद्रयान- 3 (Chandrayaan 3 Landing) आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर उतरने को तैयार है। पूरे देश आज चंद्रयान -3 (Chandrayaan 3) की सफल लैंडिग के...
02:50 PM Aug 23, 2023 IST | Ekantar Gupta
Chandrayaan 3 Landing people and leaders worshipped for success Chandrayaan landing live

Chandrayaan 3 Landing भारतीय अंतरिक्ष और रिसर्च आर्गेनाइजेशन (ISRO) के मुताबिक चंद्रयान- 3 (Chandrayaan 3 Landing) आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर उतरने को तैयार है। पूरे देश आज चंद्रयान -3 (Chandrayaan 3) की सफल लैंडिग के लिए पूजा-प्रार्थना कर रहा है। आज हर भारतवासी यही मना रहा है कि हमारा चंद्रयान -3 अच्छे से चांद पर लैंड हो जाए।

मोहसिन रजा ने मांगी दुआ
बीजेपी नेता मोहसिन रजा ने चंद्रयान 3 की लैंडिंग (Chandrayaan 3 Landing) के लिए दुआ की। उन्होंने लखनऊ में हजरत शाह मीना शाह दरगाह में सफल लैंडिंग की दुआ की। आपको बता दें कि आज पूरा देश चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजा-अर्चना कर रहा है। इससे पहले मुरादाबाद के कई स्कूली बच्चों ने अपने चेहरे रंगकर चंद्रयान -3 की लैंडिग (Chandrayaan 3 Landing) के लिए भगवान से प्रार्थना की।

भक्तों ने बागेश्वर धाम में भी लगाई अर्जी
जहां एक तरफ पूरी दुनिया की नजर आज भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग (Chandrayaan 3 Landing) पर नजर रख रही है। वहीं दूसरी ओर भारत के अलग-अलग धर्म के लोग पूजा-पाठ कर रहे है। बागेश्वर धाम में भी आज सुबह से ही भक्तों का जमावड़ा लगने लगा और भक्त चंद्रयान-3 की लैंडिंग (Chandrayaan 3 Landing) के लिए अरदास करते हुए नजर आए।


महाकाल की भस्म आरती कर लगाई अरदास
महाकालेश्वर मंदिर के पंडित यश गुरु ने बताया की भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का दूध, दही, जल, शहद, फलों के रस से स्नान कर कर प्रार्थना की गई है। भस्म आरती में चंद्रयान-3 की सफलता और इस अभियान में जुड़े वैज्ञानिकों के लिए भी प्रार्थना की गई है। यश गुरु ने बताया कि महाकाल के दरबार में की गई प्रार्थना हमेशा सफल होती है।

यह भी पढ़ें -Chandrayaan 3 : आखिर चांद पर उतरने के बाद क्या करेगा लैंडर और क्या होगा फायदा…

OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
bageshwar dhamBhasm Arti for Chandrayaan 3Chandrayaan 3 Landing updateChandrayaan 3 live UpdateChandrayaan-3chandrayaan-3 landingEkantar GuptaISROMohsin RajaOTT India

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article