नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Cargo Ship Hijacked: तुर्की से भारत आ रहा था मालवाहक जहाज, लाल सागर में हुआ गायब

Cargo Ship Hijacked: इजरायल और हमास के बीच पिछले एक महीने से ज्यादा समय से युद्ध चल रहा है। इस जंग के बाद हमास के समर्थन में भी कई देश खुलकर सामने आ रहे हैं। अब यमन के हूती विद्रोही...
08:25 AM Nov 20, 2023 IST | surya soni

Cargo Ship Hijacked: इजरायल और हमास के बीच पिछले एक महीने से ज्यादा समय से युद्ध चल रहा है। इस जंग के बाद हमास के समर्थन में भी कई देश खुलकर सामने आ रहे हैं। अब यमन के हूती विद्रोही भी दोनों देशों की जंग में बड़ी घटना (Cargo Ship Hijacked) को अंजाम दे रहे हैं। सऊदी अरब की मीडिया के अनुसार यमन के हूती विद्रोहियों ने रविवार को लाल सागर में एक मालवाहक जहाज को हाइजैक कर लिया है। यह इजरायल का जहाज होने का दावा किया गया। लेकिन इजरायल फोर्स ने इसे तुर्की का बताया हैं।

तुर्की से भारत आ रहा था मालवाहक जहाज:

इजरायल और हमास के बीच पिछले डेढ महीने से युद्ध जारी है। इस युद्ध का फायदा कई तरह के विद्रोही संगठन उठाने का प्रयास कर रहे हैं। रविवार को जो हुआ वो शायद पूरी दुनिया के लिए अब चिंता का विषय बन चुका हैं। दक्षिण लाल सागर में यमन के पास हूतियों की ओर से कार्गो शिप का अपहरण करने की घटना वैश्विक स्तर पर एक बेहद गंभीर मामला है। इजराइल का ना होने के बावजूद मालवाहक जहाज हाइजैक कर लिया गया।

इजरायली फोर्स ने दी ये जानकारी:

इस जहाज के हाईजैक होने की सूचना के बाद बवाल मच गया। यमन के हूती विद्रोही भी इस जंग का हिस्सा बनाना चा रहे हैं। उन्होंने एक ऐसे मालवाहक जहाज को हाईजैक किया जिसमें एक भी इजरायली नहीं है। यह जहाज अंतर्राष्ट्रीय नागरिक दल के साथ तुर्की से भारत के लिए रवाना हुआ था' मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस जहाज का नाम गैलेक्सी लीडर बताया जा रहा है।

हूती विद्रोहियों ने दी थी धमकी:

बता दें इस जहाज को हाईजैक करने से पहले इजराइल सेना को हूती विद्रोहियों ने धमकी दी थी। हूती विद्रोहियों ने कहा था कि वह इजरायली कंपनियों के स्वामित्व वाले या उनकी ओर से चलाए जा रहे जहाजों को निशाना बनाएंगे। लेकिन अब इस बीच दूसरे देश के जहाज को हाईजैक करने घटना से चिंता बढ़ गई हैं।

यह भी पढ़ें – Gujarat: दिवाली वाले दिन पटाखे जलाने पर पिता-बेटे को मारा चाकू और फिर…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
houthi hijack ship israelisrael and hamas warisrael ship hijackisrael yemen houthi war updatered sea ship hijack newsturkey ship galaxy leader hijackturkey ship galaxy leader india

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article