नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

BJP Candidate List: राजस्थान में भाजपा के 58 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी, कई चौंकाने वाले नाम शामिल

BJP Candidate List: राजस्थान चुनाव के लिए भाजपा ने बड़े मंथन के बाद अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी। भाजपा द्वारा गुरूवार को जारी की इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल थे। भाजपा ने तीसरी लिस्ट...
07:59 PM Nov 02, 2023 IST | surya soni
Lok Sabha Elections

BJP Candidate List: राजस्थान चुनाव के लिए भाजपा ने बड़े मंथन के बाद अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी। भाजपा द्वारा गुरूवार को जारी की इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल थे। भाजपा ने तीसरी लिस्ट (BJP Candidate List) में 58 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इस सूची में पार्टी ने सरदारपुरा सीट से महेंद्र सिंह राठौड़ को उम्मीदवार बनाया है। सरदारपुरा से कांग्रेस की तरफ से सीएम अशोक गहलोत एक बार फिर मैदान में है।

26 सीटों पर प्रत्याशी बदले:

भाजपा की इस लिस्ट में कई बदलाव देखने को मिले है। पिछले चुनाव में भाजपा की तरफ से मैदान में रहे 26 प्रत्याशियों को इस बार टिकट नहीं मिला। अभी तक घोषित कुल 182 उम्मीदवारों की करें तो भाजपा ने अब तक 73 सीटों पर अपने उम्मीदवार बदला है। भाजपा की इन तीन लिस्ट के बाद बगावत का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। इस लिस्ट के बाद पार्टी के कई बड़े नेता निर्दलीय मैदान में नज़र आएंगे। जबकि कई बड़े नेता कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

वसुंधरा गुट के कई नेताओं के टिकट कटे:

बता दें भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी इस सूची में एक बार फिर वसुंधरा राजे को झटका लगा हैं। प्रदेश की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के करीब 10 से ज्यादा नेताओं के टिकट कटने से पार्टी में फिर हलचल शुरू हो गई हैं। डीडवाना से यूनुस खान का इस बार टिकट कट गया। पिछली बार भाजपा की तरफ यूनुस खान एक मात्र मुस्लिम प्रत्याशी थे। इसके अलावा कैलाश मेघवाल, बंशीधर बाजिया, सुरेन्द्र पारीक और शंभू सिंह खेतासर जैसे दिग्गज नेताओं के टिकट कट गए।

25 नवंबर को होगा मतदान:

बता दें इस बार राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा। जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी। नामांकन छह नवंबर तक किए जा सकते हैं। फिलहाल भाजपा ने कई सीट पर प्रत्याशियों के नामों को होल्ड पर रखा हैं। जबकि कांग्रेस ने अपनी पांच अलग-अलग लिस्ट जारी करते हुए 156 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। जल्द ही कांग्रेस की आखिरी लिस्ट जारी हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें – कांग्रेस ने की दो लिस्ट जारी, कुल 61 नामों का किया एलान, किसे कहां से मिला टिकट?

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
BJP candidateBJP candidate listBJP Candidate list for rajasthanRajasthan Assembly Election 2023rajasthan assembly election 2023 datesRajasthan Assembly Election 2023 NewsRajasthan ElectionRajasthan Election 2023VasundharaVasundhara Raje

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article