नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Lok Sabha Elections: आठ मार्च के बाद आएंगी भाजपा की दूसरी सूची, यूपी में सहयोगी दलों को मिल सकती 5-6 सीटें !

Lok Sabha Elections: भाजपा लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की दूसरी सूची 8 मार्च के बाद कभी भी जारी कर सकती है। इस दूसरी सूची में एनडीए के घटक दल राष्ट्रीय लोकदल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, अपना दल (एस) और निषाद...
09:39 AM Mar 04, 2024 IST | Prashant Dixit
Lok Sabha Elections

Lok Sabha Elections: भाजपा लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की दूसरी सूची 8 मार्च के बाद कभी भी जारी कर सकती है। इस दूसरी सूची में एनडीए के घटक दल राष्ट्रीय लोकदल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के प्रत्याशियों के साथ सीटों का बंटवारा संभव है।

यह भी पढ़े: यूपी की 23 सीटों पर सपा भाजपा के बीच टक्कर, राजनाथ का रविदास से मुकाबला

यूपी की 51 सीटों पर प्रत्याशी

भाजपा ने यूपी की 51 लोकसभा (Lok Sabha Elections) सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। वहीं 29 सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए है। जिनमें पश्चिम यूपी में बिजनौर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हाथरस, फिरोजाबाद, बागपत, अलीगढ़, मैनपुरी, मेरठ, रूहेलखंड में बरेली, पीलीभीत, बदायूं सीट शामिल है।

यह भी पढ़े: एक बड़ा सवाल, पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से क्यों किया इनकार?

इन पर उम्मीदवार नहीं घोषित

जबकि अवध में रायबरेली, सुल्तानपुर, बहराइच, कैसरगंज, पूर्वांचल में प्रयागराज, गाजीपुर, घोसी, मछली शहर, कौशांबी, मिर्जापुर, राबर्टसगंज, मिर्जापुर बलिया, भदोही, देवरिया और फूलपुर सीट, बुंदेलखंड में कानपुर में प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया हैं। इनमें कुछ सीट गठबंधन (Lok Sabha Elections) को दी जाएंगी।

यह भी पढ़े: लता की राजनैतिक शुरुआत बतौर सरपंच, दर्शन सिंह 11 बार गए जेल…

एनडीए में रालोद को 2 सीट

रालोद के एनडीए में शामिल होने के बाद बिजनौर और बागपत गठबंधन में रालोद को देने पर सहमति बन गई है। लेकिन रालोद भाजपा की हारी हुई अमरोहा सीट (Lok Sabha Elections) पर भी दावेदारी पेश कर रही है। अमरोहा में एक लाख से अधिक जाट मतदाता हैं। इस सीट को रालोद ने जीतने का दावा किया है।

यह भी पढ़े: इंडिया गठबंधन की महारैली, नौकरी मतलब तेजस्वी के लगे नारे, राहुल बोले- देश में…

एनडीए गठबंधन को 5 से 6 सीट

पूर्वांचल में सुभासपा को घोसी सीट गठबंधन में मिल सकती है। घोसी के मौजूदा सांसद अतुल राय सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। अपना दल (एस) को मिर्जापुर और रार्बट्सगंज सीट मिलने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा इस गठबंधन (Lok Sabha Elections) को कुल पांच से छह सीटें दे सकती है।

Tags :
bjpLok Sabha electionsLok Sabha elections 2024NDANDA AllianceNDA Alliance in UPUP Allianceएनडीएएनडीए गठबंधनबीजेपीयूपी में एनडीए गठबंधनयूपी में गठबंधनलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article