नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Lohri: लोहड़ी पर पंजाब की इन जगहों पर ज़रूर जाये, होता है जबरदस्त सेलिब्रेशन

Lohri: लोहड़ी हर साल का पहला त्योहार होता है। वहीं इस त्योहार पर पूरे देश में रौनक रहती है और पंजाब की तो बात ही अलग होती है. इसे फसल के मौसम की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। यह...
04:21 PM Jan 10, 2024 IST | surya soni

Lohri: लोहड़ी हर साल का पहला त्योहार होता है। वहीं इस त्योहार पर पूरे देश में रौनक रहती है और पंजाब की तो बात ही अलग होती है. इसे फसल के मौसम की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व उत्तर भारत, जिसमें खास तौर पर पंजाब और हरियाणा में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है।

Lohri: इस त्यौहार पर लोग एक-दूसरे के घरों पर इकट्ठा होकर जमकर सेलिब्रेट करते हैं. गुरुद्वारे में प्रार्थना करते हैं इस दिन अलाव जलाकर गेहूं के डंठल, चावल, रेवड़ी, गुड़ और मक्का चढ़ाते हैं खासतौर पर पंजाब में लोहड़ी को जबरदस्त तरीके से मनाया जाता है. हम आपको पंजाब की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप लोहड़ी के दौरान घूमने जा सकते हैं।

स्वर्ण मंदिर अमृतसर

लोहड़ी का मौका हो और आप अमृतसर में हो तो इससे ज्यादा खुशी की और क्या बात हो सकती है. स्वर्ण मंदिर, सिखों का एक पवित्र धार्मिक स्थल, अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक पृष्ठभूमि के साथ अमृतसर शहर का गौरव है। यह स्वर्ण मंदिर अपनी भव्यता और सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। इसे हरमिंदर साहिब के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही यहां लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था भी की गई है। अगर आप लोहड़ी पर यहां जा रहे हैं, तो मंदिर के लंगर में भोजन करें।

लुधियाना

अगर आपको लोहड़ी के फेस्टिवल पर जमकर भांगड़ा करना है तो लुधियाना आपके के लिए एक बेस्ट प्लेस है,.लोहड़ी के सांस्कृतिक और पारंपरिक रहस्यों को जानना चाहते हैं। यहां आपको लोगों को ग्रुप सड़कों पर भांगड़ा गिद्दा करते हुए नजर आएगा।

जालंधर

जालंधर पंजाब के सबसे पुराने शहरों में से एक है। जालंधर में भी लोहड़ी शानदार तरीके से सेलिब्रेट की जाती है, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस पर्व की तैयारियों में हफ्ते पहले ही जुट जाते हैं। अगर आप पंजाब जा रहे हैं, तो आपको लोहड़ी पर इन जगहों पर घूमने जरूर जाना चाहिए।

चंडीगढ़

लोहड़ी पर आप चंडीगढ़ भी घूमने जा सकते हैं तो आपको रॉक गार्डन और सुखना झील जैसे कई टूरिस्ट स्पॉट में मिलेंगे, यहां जगह-जगह आप लोहड़ी के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन देख सकते हैं।

Tags :
beautiful places in punjabbeautiful places to visit in punjabbest places in punjabbest places to visit in punjabfamous places in punjabfamous places to visit in punjabpunjab visiting placestop places in punjab

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article