नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Ben Stokes Surgery: बेन स्टोक्स की हुई घुटने की सर्जरी, बाएं पैर के घुटने में थी समस्या

Ben Stokes Surgery: विश्वकप में इस बार इंग्लैंड का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। इंग्लैंड के लिए उनके ऑलराउंडर बेन स्टोक्स शुरूआती मैच नहीं खेल पाए थे। जिसके कारण इंग्लैंड को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। बेन स्टोक्स (Ben Stokes Surgery) इस...
07:21 AM Nov 30, 2023 IST | surya soni

Ben Stokes Surgery: विश्वकप में इस बार इंग्लैंड का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। इंग्लैंड के लिए उनके ऑलराउंडर बेन स्टोक्स शुरूआती मैच नहीं खेल पाए थे। जिसके कारण इंग्लैंड को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। बेन स्टोक्स (Ben Stokes Surgery) इस विश्वकप में पूरी तरह फिट नहीं थे, इसके बावजूद उन्होंने अंतिम मैचों में अपनी टीम के लिए कुछ बड़ी पारियां खेली। लेकिन वो अपनी टीम को अंतिम चार में नहीं पहुंचा पाए थे। अब स्टोक्स ने इंग्लैंड जाकर अपने घुटने की सर्जरी करवाई है।

बाएं पैर के घुटने में थी समस्या:

इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल के बाहर की एक फोटो अपलोड की। जिसमें वो स्टिक्स के सारे खड़े नज़र आ रहे है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर किया है। बता दें स्टोक्स को पिछले काफी समय से बाएं पैर के घुटने में काफी परेशानी थी। अपने घुटने की परेशानी को दूर कर लिया है। अपने बाएं पैर के घुटने की सर्जरी की जानकारी स्टोक्स ने सोशल मीडिया के जरिए दी।

भारत दौरा रहेगा महत्वपूर्ण:

इंग्लैंड को अगले साल जनवरी में भारत का दौरा करना है। इसको देखते हुए बेन स्टोक्स ने दो महीने पहले ही सर्जरी करवा ली। अब उनके पास अपनी फिटनेस साबित करने का दो महीने का लंबा समय है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने भारत दौरे से पहले अपने घुटने की सर्जरी पूरी करा ली है। भारत दौरे पर स्टोक्स इंग्लैंड के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी माने जा रहे हैं।

आईपीएल से लिया नाम वापस:

पिछले साल आईपीएल में बेन स्टोक्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेला था। लेकिन इस साल उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी को पहले से ही मना कर दिया था कि वो इस बार आईपीएल में हिस्सा नहीं लेंगे। जिसकी जानकारी चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने सोशल मीडिया पर दी। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले ही रिलीज भी कर दिया।

यह भी पढ़ें – Rat Hole Mining : क्या होती है रैट होल माइनिंग ? सुरंग में फंसे मजदूरों तक पहुंचने में कैसे आई ये काम…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Ben StokesBen Stokes injuryBen Stokes knee problemBen Stokes surgeryEng vs INDind vs eng

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article