नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Maharashtra Government : क्या शुरू हो गए हैं सीएम एकनाथ शिंदे के बुरे दिन? जानिए क्या बन रहा है महाराष्ट्र सरकार के लिए खतरा...

Maharashtra Government : महाराष्ट्र में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है मानो शिंदे सरकार के बुरे दिन शुरू हो गए हों। मराठा आरक्षण का मुद्दा महाराष्ट्र की शिंदे सरकार के लिए गले का फांस बन गया है। जो सुलझने की...
01:26 PM Oct 30, 2023 IST | Ekantar Gupta
Bad Days start for Maharashtra Government and CM Eknath Shinde after Maratha Reservation Movement

Maharashtra Government : महाराष्ट्र में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है मानो शिंदे सरकार के बुरे दिन शुरू हो गए हों। मराठा आरक्षण का मुद्दा महाराष्ट्र की शिंदे सरकार के लिए गले का फांस बन गया है। जो सुलझने की बजाय उलझता जा रही है। मराठा आंदोलन के प्रमुख नेता मनोज जारांगे पाटिल पांच दिनों से बिना पानी पिए अनशन पर हैं, जिसके चलते मराठा आरक्षण की लड़ाई तेज होती जा रही है। अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बड़ा झटका लगा है।

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का उठाया गया मुद्दा

मराठा आरक्षण (Maharashtra Government) की मांग को लेकर एक बार फिर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जारांगे के अनशन का आज (30 अक्टूबर) छठा दिन है। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन मराठा आंदोलन के प्रमुख नेता जारंग ने साफ कर दिया है कि वह अनशन जारी रखेंगे और मराठा आरक्षण की मांग माने जाने तक इलाज नहीं कराएंगे। इसी कारणवश महाराष्ट्र सरकार की टेंशन बढ़ गई है। मराठा आरक्षण मुद्दे का समाधान निकालने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज मुंबई में एक अहम बैठक करेंगे।

यह मामला कितना गंभीर होता जा रहा है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि शिंदे गुट के एक शिवसेना सांसद ने आंदोलन के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर हिंगोली लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना सांसद हेमंत पाटिल ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेज दिया है।

प्रदर्शनकारियों ने कुछ जगहों पर की तोड़फोड़

मराठा आंदोलन की आग राज्य के ज्यादातर हिस्सों में फैल चुकी है। सरकार के आश्वासन के बावजूद मराठा समुदाय को आरक्षण को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया। इससे गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने कुछ जगहों पर तोड़फोड़ भी की। मराठवाड़ा में आंदोलन और तेज हो गया है। जहां एसटी बसों पर पथराव किया गया। जिसके चलते पुणे से मराठवाड़ा जाने वाली सभी बसें रद्द कर दी गई हैं, इसके कारण त्योहार के सीजन में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई में और बढ़ेगी विरोध की आग !

अब मुंबई में भी मराठा आरक्षण (Maharashtra Government) को लेकर आंदोलन तेज होता नजर आ रहा है। मराठा समुदाय ने जहां राज्य भर में सभी पार्टी नेताओं और जन प्रतिनिधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है, वहीं अब समुदाय की ओर से विधायकों और सांसदों को मुंबई नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। खबर है कि अगर आज की बैठक में मराठा आरक्षण पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो मराठा समुदाय मंगलवार से मुंबई में राजनीतिक कार्यक्रमों और नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा।

यह भी पढ़ें - PM Modi Gujarat Visit: 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात के प्रवास पर प्रधानमंत्री मोदी, मेहसाणा के सात जिलों को मिलेगी 6,000 करोड़ सौगात

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
CM Shindeeknath shindeMaharashtra CMMaharashtra Governmentmaharashtra-politics-Manoj Jarange PatilMaratha movementMaratha reservation

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article