नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Karnataka BJP president: कर्नाटक भाजपा में बड़ा बदलाव, बीवाई विजयेंद्र को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Karnataka BJP president: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगा रखी है। भारतीय जनता पार्टी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी अपनी तैयारियां (Karnataka BJP president) शुरू कर चुकी...
07:37 PM Nov 10, 2023 IST | surya soni

Karnataka BJP president: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगा रखी है। भारतीय जनता पार्टी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी अपनी तैयारियां (Karnataka BJP president) शुरू कर चुकी है। ऐसे में शुक्रवार को बीजेपी ने अपना नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा आलाकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे और बीवाई विजयेंद्र को कर्नाटक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

बीवाई विजयेंद्र को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी:

बता दें पिछले काफी समय से कर्नाटक भाजपा में बड़ा बदलाव होने के संकेत मिल रहे थे। कर्नाटक में हुए चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में बीजेपी आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बीवाई विजयेंद्र की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। उन्होंने भाजपा के नलिन कुमार कटील की जगह ली है। इससे पहले विजयेंद्र को भाजपा की कर्नाटक इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

तेजस्वी सूर्या ने विजयेंद्र को बधाई:

बता दें कर्नाटक भाजपा से विधायक और पूर्व सीएम के बेटे को इस जिम्मेदारी मिलने के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बीवाई विजयेंद्र को कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या ने बधाई दी। सूर्या ने अपने ट्विटर (X) पर लिखा कि ''बीवाई विजयेंद्र अन्ना को बीजेपी की कर्नाटक इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई। उनके संगठनात्मक कौशल और नेतृत्व में, बीजेपी मजबूत होगी।

शिकारीपुरा से विधायक है बीवाई विजयेंद्र:

राजनीति के जानकार भाजपा के इस फैसले को बड़ा निर्णायक मान रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की विरासत एक तौर पर उनके बेटे बीवाई विजयेंद्र को सौंपी गई हैं। ल‍िंगायत समुदाय के बड़े नेता माने जाने येदियुरप्पा शिकारीपुरा से कई बार विधायक का चुनाव जीत चुके थे, इस बार पार्टी ने उनके बेटे को वहां से टिकट दिया और उन्होंने बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें – MP Elections: ‘कांग्रेसी कहते थे मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे…’, राम मंदिर पर स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को घेरा !

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
BY Vijayendra YediyurappaKarnataka Assembly ElectionKarnataka BJP presidentShikaripura AssemblyShikaripura Karnataka Election

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article