नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

अयोध्या के ADM सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला लाश

अयोध्या के एडीएम सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने सिविल लाइन स्थित कमरे में मृत पाए गए। सुरजीत सिंह इसी साल दिसंबर में सेवानिवृत्त होने वाले थे।
02:38 PM Oct 24, 2024 IST | Shiwani Singh

अयोध्या के ADM (कानून व्यवस्था)  सुरजीत सिंह गंगवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सुरजीत सिंह सुरसारी कॉलोनी सिविल लाइन में अपने कमरे में मृत पाए गए। सुरजीत सिंह इसी साल दिसंबर में सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद हडकंप मच गया है।

मौत का कारण अभी तक ज्ञात नहीं

एडीएम सुरजीत सिंह गंगवार की मौत का कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है। मंडल आयुक्त, एडीएम और जिला प्रशासन के सभी अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। फॉरेंसिंक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। जिस कमरे में लाश मिली उसी जांच जारी है। पुलिस परिवार और आसपास के लोगों से बातचीत करने की कोशिश कर रही है।

पिछले कुछ दिनों से थे बीमार

जानकारी के मुताबिक एडीएम सुरजीत सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। फर्रुखाबाद जिले के मूल निवासी सुरजीत सिंह का परिवार कानपुर में रहता है। वे सुरसारी कॉलोनी सिविल लाइन में कमरा लेकर अकेले ही रहते थे। उनके परिवार में पत्नी, बेटे और बहू हैं। घटना की सूचना मिलते ही उनका परिवार अयोध्या के लिए रवाना हो गया।

ये भी पढ़ेंः उदित राज ने चीफ जस्टिस पर कसा तंज, कहा-'काश मस्जिद के लिए भी प्रार्थना की होती'

खाना बनाने के लिए रखी थी मेड

एडीएम सुरजीत सिंह गंगवार सुरसारी कॉलोनी सिविल लाइन में कमरा लेकर अकेले रहते थे। उन्होंने खाना बनाने के लिए मेड भी रखी थी। जानकारी के मुताबिक जब मेड खाना बनाने लिए पहुंची तो उसने कमरे में सुरजीस सिंह का शव पड़ा देखा। मेड ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जें में ले लिया है। मौके पर अन्य अफसर भी मौजूद हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्ट मार्टम के बाद ही साफ हो पाएगा की सुरजीत सिंह की मौत कैसे हुई।

Tags :
ADM law and order Surjeet Singh deathADM Surjeet Singh deathayodhaya newsAyodhya's ADM Surjeet Singh deadअयोध्याअयोध्या ADM सुरजीत सिंहअयोध्या ADM सुरजीत सिंह की मौतएडीएम सुरजीत सिंह मौत

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article