नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Ayodhya Ram Mandir: साउथ अफ्रीका का ये क्रिकेटर है बड़ा राम भक्त, इस तरह दी प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं

Ayodhya Ram Mandir: आज का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। कुछ ही घंटों ने बाद रामलला करीब 500 सालों के इंतज़ार के बाद अपने स्थान पर विराजमान होंगे। पूरी दुनिया (Ayodhya Ram Mandir) इस ऐतिहासिक...
09:08 AM Jan 22, 2024 IST | surya soni

Ayodhya Ram Mandir: आज का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। कुछ ही घंटों ने बाद रामलला करीब 500 सालों के इंतज़ार के बाद अपने स्थान पर विराजमान होंगे। पूरी दुनिया (Ayodhya Ram Mandir) इस ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए आतुर है। भारत ही नहीं अपितु विदेशी सरजमीं पर काफी वर्षों पहले जाकर बसने वाले लोग भी राम मंदिर को लेकर काफी उत्साहित नज़र आ रहे है। अब साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर केशव महाराज ने भी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुभकामनाएं दी।

केशव महाराज ने इस तरह दी शुभकामनाएं:

बता दें केशव महाराज के पूर्वज भारत से ही नाता रखते थे। लेकिन व्यापार के सिलसिले में काफी समय पहले वो अफ्रीका में जाकर बस गए। केशव महाराज का जन्म भी अफ्रीका में हुआ है। लेकिन इसके बावजूद वो भारतीय संस्कृति को आज भी मानते हैं। वो भगवान राम के बहुत बड़े भक्त हैं। जब भी भारत आते हैं तो सबसे पहले मंदिर जरूर जाते हैं। अब केशव महाराज ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले एक वीडियो पोस्ट शुभकामनाएं दी। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया हैं।

राम सिया-राम गाना बजता है महाराज के लिए:

बता दें साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर केशव महाराज जब भी खेलने के लिए मैदान पर उतरते हैं तो उनके लिए राम सिया-राम गाना बजता है। कुछ ही दिन पहले जब वो टीम इंडिया के खिलाफ खेल रहे थे तो जब उनकी बल्लेबाज़ी की बारी आई तो राम सिया-राम गाना बजने लगा। इसे सुनकर विकेट के पीछे खड़े केएल राहुल भी हैरान रह गए थे। अब उन्होंने उन्होंने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सभी के लिए शांति और सद्भाव की प्रार्थना की। वीडियो के आखिर में जय श्री राम का नारा लगाया हैं।

उनकी वाइफ का भी भारत से नाता:

बता दें केशव महाराज की पत्नी का नाम लेरिशा मुनसामी है। लेरिशा खूबसूरती के मामले में दिग्गज अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी फैन फॉलोविंग हैं। बता दें केशव महाराज की पत्नी लेरिशा मुनसामी भी भारतीय मूल की हैं। इसके अलावा उन्हें बॉलीवुड गानें सुनने का बहुत शौक हैं। केशव महाराज की तरह उनकी फैमली भी भारत से जाकर अफ्रीका में बस गई।

यह भी पढे़ं – INDW vs AUSW: दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया की 3 रनों से रोमांचक जीत, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें। 

Tags :
AyodhyaKeshav MaharajKeshav Maharaj Ram mandirRam Mandirram mandir ayodhyaram mandir ayodhya hindi newsram mandir ayodhya latest newsram mandir ayodhya murtiRam mandir CeremonyRam Mandir Pran Pratishtharam mandir pran pratishtha ceremonyram mandir pran pratishtha timeSouth Africa Cricket Team

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article