नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Asia Cup 2023 : ये पांच खिलाड़ी भारत को बनाएंगे एशिया का चैंपियन, जानें किन खिलाड़ियों के कंधों पर होगा दारोमदार..

Asia Cup 2023 एशिया कप 2023 की शुरुआत होने को बस अब कुछ दिन बचे है। पाकिस्तान और श्रीलंका की धरती पर इस कप के सारे मैच खेले जाएंगे। एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) की शुरुआत 30 अगस्त से...
08:06 PM Aug 25, 2023 IST | Ekantar Gupta
featuredImage featuredImage
Asia Cup 2023 Virat kohli Rohhit Sharma and these indian players will rock on Asia Cup 2023

Asia Cup 2023 एशिया कप 2023 की शुरुआत होने को बस अब कुछ दिन बचे है। पाकिस्तान और श्रीलंका की धरती पर इस कप के सारे मैच खेले जाएंगे। एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) की शुरुआत 30 अगस्त से होनी है। 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के सामने होंगे। आज हम आपको बताने वाले है उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जिनकी बदौलत में पूरे एशिया में तिरंगा फैरा सकते है। इसके साथ ये पांच खिलाड़ी उन खिलाड़ियों में से है, जो अपने दम पर मैच के नतीजे बदल सकते है।

विराट कोहली

अगर आप भी क्रिकेट के फैन है तो आप जानते है कि विराट कोहली उन खिलाड़ियों में से एक है जो एक तरफ खड़े होकर पूरी टीम को ध्वस्त कर सकते है। विराट कोहली एशिया कप (Asia Cup 2023) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर है।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ऐसे खिलाड़ी है जो अपने बल्ले से पूरे गेम को बदल सकते है। ऐसे में एशिया कप (Asia Cup 2023) में टीम के साथ-साथ उनके कंधो पर यह भी जिम्मेदारी होगी कि वह अपने बल्ले से कुछ परर्फांम करें, हालांकि पछले कुछ समय से उनका बल्ला खामोश चल रहा है। ऐसे में अगर उनका बल्ला एशिया कप में गरजता है तो निश्चित ही भारत उस मैच को बड़े अंतर से जीतेगा।

हार्दिक पांड्या

इस लिस्ट में भारतीय खेमे का वो खिलाड़ी मौजूद है जो बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी मैच के नतीजे बदल सकता है। हाल ही में हार्दिक ने भी एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्होंने माही भाई(महेंद्र सिंह धोनी) से काफी चीजे सीखी है, जिसे वह अब अपने खेल में उतारने वाले है।

श्रेयस अय्यर

भारतीय टीम का ये बल्लेबाज पिछले काफी समय से चोटिल चल रहा है, ऐसे में जब यह खिलाड़ी एशिया कप (Asia Cup 2023) में भारतीय जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगा तो वह एक बेहतर प्रर्दशन करना चाहेगा।

जसप्रीत बुमराह

बूम-बूम बुमराह नाम से मशहूर इस खिलाड़ी के हाथ से निकली यार्कर बाल दुनिया के किसी भी बैट्समैन के डंडे उखाड़ सकती है। पिछले काफी समय से चोटिल चल रहे जसप्रीत आयरलैंड के खिलाफ उतरे थे। ऐसे में जब वह एशिया कप (Asia Cup 2023) में उतरेंगे तो वह चाहेंगे कि वह एक बार फिर अपनी गेंद से सामने वाली टीम के खिलाड़ियों की धज्जियां उड़ा दे।

OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

यह भी पढ़ें- Lok sabha Election 2024 : चुनाव आयोग ने सचिन तेंदुलकर को बनाया नेशनल आइकन, मतदाताओं को करेंगे जागरुक…

Tags :
Asia Cup 2023Asia Cup NewsEkantar GuptaHardik PandayaIndia Vs Pakistan Asia Cup MatchJasprit Bumrahrohit sharmaShreyas AyerSrilanka Players covid newsvirat kohli

ट्रेंडिंग खबरें