नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Asia Cup 2023 Final: श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी बल्‍लेबाजी, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Asia Cup 2023 Final: एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें इस खिताबी भिड़ंत के लिए कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम (Asia Cup 2023 Final) में आमने-सामने हो रही है। एशिया...
03:56 PM Sep 17, 2023 IST | surya soni

Asia Cup 2023 Final: एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें इस खिताबी भिड़ंत के लिए कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम (Asia Cup 2023 Final) में आमने-सामने हो रही है। एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी है। इस मैच से पहले यहां तेज़ बारिश देखने को मिली थी। जिसके चलते मैच तय समय पर शुरू नहीं हो पाया।

गत चैंपियन श्रीलंका का इस मैदान पर शानदार रिकॉर्ड:

बता दें पिछली बार की एशिया कप विजेता श्रीलंका की टीम एक बार फिर फाइनल में पहुंच गई। जहां उसका मुकाबला टीम इंडिया से होने जा रहा है। इस मैदान पर इससे पहले दोनों टीमों के बीच दो बार एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला गया है। जिसमें दोनों ही बार श्रीलंका की टीम विजय रही है।श्रीलंका ने अपने प्रमुख गेंदबाजों के चोटिल होने के चलते इस बार भारत का पलड़ा काफी मजबूत नज़र आ रहा है।

एशिया कप में भारत का दबदबा:

एशिया कप में भारत का हमेशा से दबदबा देखने को मिला है। एक तरफ जहां टीम इंडिया ने एशिया कप के इतिहास में सात बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है, वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका ने 6 बार फाइनल जीता है। रोहित शर्मा 2018 में बतौर कप्तान टीम इंडिया को एशिया कप का खिताब जीत दिला सके हैं। एक बार फिर उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (डब्ल्यू), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (सी), डुनिथ वेललेज, दुशान हेमंथा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना।

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली , केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रवींद्र जड़ेजा , वाशिंगटन सुंदर , कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

यह भी पढ़ें – India Vs Sri Lanka Final : एशिया कप फाइनल में बल्लेबाजों का होगा बोलबाल, जानें कैसे टॉस से ही तय हो जाएगा विनर…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Asia Cup 2023 Match LIVEAsia Cup FinalAsia Cup Final 2023Ind vs Sl FinalInd vs Sl Final LiveIND vs SL LIVE ScoreIND vs SL Match Live

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article