नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

26/11 Attack Anniversary: 15 साल पहले खौफनाक मंज़र से दहल उठी थी मुंबई, पढ़िए उस रात की खतरनाक कहानी...

26/11 Attack Anniversary: मुंबई में हुए 26/11 हमले को आज 15 साल हो गए। लेकिन लोगों के जेहन में आज भी वो खौफनाक मंज़र सामने है। पाकिस्तान से समुंद्री रास्ते से लश्कर के दस आतंकवादियों ने मुंबई में घुसकर (26/11...
07:30 AM Nov 26, 2023 IST | surya soni

26/11 Attack Anniversary: मुंबई में हुए 26/11 हमले को आज 15 साल हो गए। लेकिन लोगों के जेहन में आज भी वो खौफनाक मंज़र सामने है। पाकिस्तान से समुंद्री रास्ते से लश्कर के दस आतंकवादियों ने मुंबई में घुसकर (26/11 Attack Anniversary) कर चार दिनों तक गोलीबारी और सिलसिलेवार बम विस्फोट किए थे। लश्कर-ए-तैयबा के इन आतंकियों को हाई लेवल की ट्रेनिंग दी गई थी। इस दिल दहला देने वाले हमले में में 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 166 लोग मारे गए थे जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। जानिए क्या हुआ था उस दिन...

नाव से मुंबई आए थे आतंकवादी:

आज से 15 साल पहले यानी 26 नवंबर, 2008 को जो हुआ उसे पूरी दुनिया ने देखा था। लश्कर-ए-तैयबा के दस आतंकवादियों ने मुंबई में घुसकर कई जगहों पर सिलसिलेवार बम हमले किए। लश्कर-ए-तैयबा से ट्रेनिंग लेकर ये आतंकवादी सुमंद्र के रास्ते नाव से मुंबई आए थे। आतंकवादियों ने अपना मुख्य निशाना मुंबई के ताज होटल, ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट और नरीमन हाउस समेत अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाके को बनाया था।

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गई थी मुंबई:

बता दें इस दिलदहला देने वाले हमले की घटना को आज 15 साल हो गए हैं, लेकिन इसके जख्म अभी भी भरे नहीं हैं। आज भी इस घटना को याद कर लोग सहम जाते है। कैसे भारत की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली मुंबई गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गई थी। लश्कर-ए-तैयबा के दस आतंकवादियों ने करीब 60 घंटे तक मुंबई में खूनी खेल खेला था और निर्दोष लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं।

आतंकी अजमल कसाब को जिन्दा पकड़ा:

इस हमले के बाद मुंबई पुलिस और सेना ने मोर्चा संभाला था। आतंकियों ने लोगों को अपना कवच बना लिया था। ऐसे में पुलिस और सेना के लिए ये ऑपरेशन काफी गंभीर बना गया था। NSG ने इस हमले के खिलाफ ऑपरेशन संभाला और 10 में से 9 आतंकवादी मारे गए। इस आतंकी हमले में सिर्फ एक आतंकी जिन्दा पकड़ा गया। अजमल कसाब को अगले दिन जूहू चौपाटी से जिंदा दबोचा गया था। 2012 में अजमल कसाब को फांसी के फंदे लटका दिया गया।

ये भी पढ़ें: 26/11: मार्कोस प्रवीण तेवतिया..सीने में आतंकियों की 4 गोलियां लगने के बावजूद 150 से ज्यादा लोगों की जान बचाई

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
26/11 Attack Anniversaryazmal kasabkasabMumbai attackmumbai Attack Anniversary

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article